फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: मालगाड़ी की चपेट में आकर बंद फाटक से गुजरते समय युवक कटा, मौके पर ताेड़ा दम

Thu, 12 Dec 2019 08:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन
इटावा में जीआरपी थाना क्षेत्र के रामनगर फाटक बंद होने के बाद भी फाटक को पार करते समय एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  बंद फाटक और रेलवे पटरी को पार करना अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बाद भी प्रतिदिन लोग बंद फाटक से होकर गुजरते हैं और दुर्घटना का शिकार होते हैं। 
विज्ञापन


रामनगर फाटक पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक 40 वर्षीय युवक फाटक बंद होने के बाद भी इसमें प्रवेश कर आया। इस कारण से दिल्ली की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मालगाड़ी के लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना को दी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जीआरपी थाना प्रभारी कृपालशंकर ने बताया कि युवक नीले रंग का लोअर, धारीदार शर्ट पहने हुए है। इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। रामनगर फाटक शहर और लाइन पार क्षेत्र को जोड़ता है।
विज्ञापन


इस कारण इस फाटक से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन जारी रहता है। फाटक पर सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया था। बंद फाटक से गुजरने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई थी। इन सीसीटीवी कैमरों को टूंडला के कंट्रोलर से जोड़ा गया है। ताकि इस फाटक पर किसी प्रकार के हादसे न हों। हालांकि अब तक इस फाटक से गुजरने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें