फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 31 से पहले खर्च करें पूरा बजट, एक भी रुपया न हो लैप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को सीएसए के सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कहा कि 31 मार्च से पहले विभागीय बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। एक भी रुपया लैप्स नहीं होना चाहिए। कहा, बजट खर्च करने में किसी प्रकार की बाधा आ रही है तो संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय कर तत्काल समाधान निकालें। लापरवाही पर अधिकारी खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


कृषि मंत्री शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित उद्यमिता कान्क्लेव एवं क्षेत्रीय ट्रेड शो के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कृषि विभाग के मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि हर मद में बजट की बारीकी से समीक्षा की जाए और प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को पूरा किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार कर ली जाए, जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचना चाहिए। लंबित योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करें। किसानों से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह से देरी न हो। बैठक में उपनिदेशक कृषि आर.एस. वर्मा और जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें