फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident News: सगे भाइयों को वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत, बीमा अस्पताल से ड्यूटी कर लखनऊ से बाइक से लौट रहे थे

Sun, 29 May 2022 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच फिर एक हादसे की खबर उन्नाव से सामने आई है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
मृतक भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में असोहा कोतवाली क्षेत्र में मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर शनिवार देर शाम बाइक सवार सगे भाइयों को वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के पाहो निवासी सोनू सिंह (30) छोटे भाई रामेंद्र सिंह (26) के साथ लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित राज्य कर्मचारी बीमा अस्पताल में नौकरी करते थे।

विज्ञापन


शनिवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद दोनों भाई बाइक से घर के लिए निकले। मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर पारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतकों के पास मिले मोबाइल व आधार कार्ड से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पिता सुरेंद्र जवान बेटों के शव देख कांप गए। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सोनू और रामेंद्र चार भाइयों में छोटे थे। बेटों की मौत से मां निर्मला देवी बेहाल हो गईं।

विज्ञापन

आधे घंटे सड़क पर पड़े रहे शव 
असोहा में हादसे के बाद रात होने से लगभग आधा घंटा शव सड़क पर ही पड़े रहे। एक राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान करा पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता सुरेंद्र ने बताया कि दोनों को छह माह पहले ही नौकरी मिली थी। दोनों भाई एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें