फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बुजुर्ग की गिरकर दर्दनाक मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Feb 2024 04:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे मे ले लिया गया है। चालक भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। उस पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के जाफरगंज कस्बा निवासी लाला उर्फ दरोगा प्रसाद प्रजापति (60) किसी काम से रविवार को मऊदेव आए हुए थे। अपना काम निपटा कर वो ई-रिक्शा से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजन सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार को गांव आए शव का खेतों में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक बिंदकी कोतवाली के कुशारा गांव का रहने वाला है,जो स्वयं ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर को कब्जे मे ले लिया गया है। चालक भागने में सफल रहा, उस पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें