गुवाहाटी से बाड़मेर के लिए दो जोड़ी ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। ये ट्रेनें 26 जून से अगले आदेश तक चलती रहेंगी।
- ट्रेन संख्या 05634 गुवाहाटी से 26 जून को सुबह 10:45 बजे चलकर कामाख्या, बरपेटा रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, नवगछिया, पटना और प्रयागराज होते हुए दूसरे दिन दोपहर 2:05 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से टूंडला, आगरा फोर्ट, जयपुर, नागौर होते हुए सुबह 5:50 बजे बाड़मेर जंक्शन पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 05633 बाड़मेर जंक्शन से 30 जून को सुबह 1:45 बजे चलकर निर्धारित मार्ग से होते हुए शाम 6:45 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और दूसरी रात 12:35 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 05632 गुवाहाटी से एक जुलाई को सुबह 10:45 बजे चलकर निर्धारित रूट से होते हुए दूसरे दिन दोपहर 2:05 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और सुबह 8:25 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 05631 बाड़मेर से चार जुलाई दिन रविवार को बाड़मेर से रात 11:35 बजे चलकर निर्धारित मार्ग से होते हुए शाम 6:45 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और दूसरी रात 12:35 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।
प्रयागराज से ऊधमपुर के लिए 28 से साप्ताहिक ट्रेन
प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल स्टेशन होते हुए ऊधमपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है। यह ट्रेन 28 जून से पांच जुलाई तक हर सप्ताह चलेगी। इस ट्रेन में नौ जनरल, आठ स्लीपर, दो एसी तृतीय श्रेणी के कोच होंगे। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
ट्रेन नंबर 04141 प्रयागराज से 28 जून से पांच जुलाई तक हर सोमवार को दोपहर 3:50 बजे चलेगी। शाम 6:12 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। दूसरे दिन दोपहर 12:45 बजे ऊधमपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (04142) ऊधमपुर से 29 जून से छह जुलाई तक हर मंगलवार को दोपहर 3:40 बजे चलेगी।
दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 1:20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन फतहेपुर, टूंडला, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट, जम्मू होते हुए चलेगी।