गोरखपुर से मुंबई के बीच एक स्पेशल ट्रेन 10 अगस्त को चलेगी। यह ट्रेन नौ अगस्त को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलकर 10 अगस्त को कानपुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 02009 नौ अगस्त को मुंबई से सुबह 5:10 बजे चलेगी।
कानपुर सेंट्रल अगले दिन सुबह 6:20 बजे आ जाएगी। पांच मिनट बाद रवाना होगी और लखनऊ होते हुए गोरखपुर दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन 10 अगस्त को दोपहर 2:40 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल रात 9:55 बजे आएगी। पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन दूसरे दिन रात 10:25 बजे मुंबई पहुंच जाएगी।
इसमें चार जनरल, 13 स्लीपर, एक एसी-सेकेंड और चार एसी थर्ड कोच होंगे। यह ट्रेन दादर, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड, भुसावल, बुरहानपुर, इटारसी, भोपाल, झांसी, उरई, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती में भी रुकेगी। ब्यूरो