दिवाली के महज 13 दिन बचे हैं, लेकिन नियमित और स्पेशल ट्रेनों में 23 अक्तूबर तक सीटें खाली नहीं हैं। त्योहार वाले दिन यानी 24 अक्तूबर को कुछ ट्रेनों में सीटें खाली हैं लेकिन उस दिन सफर करने वाले कम हैं। 25 अक्तूबर से वापसी के लिए सभी श्रेणी के कोचों में सीटों की वेटिंग बढ़ना शुरू हो गई है, जो 30 अक्तूबर तक है।
सबसे ज्यादा मुंबई रूट की ट्रेनों में सीटों को लेकर किल्लत है, क्योंकि इस रूट पर दिल्ली-हावड़ा रूट की अपेक्षा कम ट्रेनें हैं। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को दिसंबर तक बढ़ा दिया है। मुंबई रूट की नियमित ट्रेनेें पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेेस, गोरखपुर-पनवेल, गोरखपुर-एलटीटी, काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें फुल हैं।