कानपुर। दिमागी बुखार और दूसरे संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए रविवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा।
सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने कम्पोजिट विद्यालय नौबस्ता से इसकी शुरुआत की। इस दाैरान कहा गया कि रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्यकर्मी लोगों को जागरूक करें। यहां पर अपर निदेशक डॉ. जीके मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी, डॉ. आरपी मिश्रा आदि रहे।