फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में जगह-जगह भड़की आतिशबाजी की चिंगारी

Tue, 01 Nov 2016 09:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दीपावली पर लगी आग ने कई लोगों का निकाला दिवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में जगह-जगह भड़की आतिशबाजी की चिंगारी से तमाम इलाकों में तबाही मच गई। सोमवार रात किदवई नगर में दोना-पत्तल, नौबस्ता में रजाई-गद्दे और गोविंद नगर में रुई गोदाम में आग लग गई। उधर ई ब्लॉक में राकेट से कबाड़ में लगी आग घरों के सिलेंडर तक पहुंच गई। इससे हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड के जवानों को आग बुझाने में घंटों लग गए। इस दौरान तीन जगहों पर  अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

फायर अफसरों का कहना है कि किदवई नगर स्थित गोदाम में अग्निशमन के इंतजाम नहीं थे। मीरपुर फायर स्टेशन अफसर श्रीनारायण का कहना है कि गोदाम मालिक को नोटिस भेजा जाएगा। 
उधर किदवई नगर ई-ब्लॉक निवासी नवीन अग्रवाल के मकान के ग्राउंड फ्लोर में दोना-पत्तल का कारखाना और गोदाम में सोमवार रात 1 बजे राकेट की चिंगारी से कबाड़ में लगी आग गोदाम तक पहुंच गई। परिवार के लोग आनन फानन में घर के बाहर आ गए। इसी बीच गोदाम से उठी लपटों से घर में रखे दो सिलेंडरों तेज धमाके के साथ फट गए।  
विज्ञापन

जलता पैराशूट रुई गोदाम में गिरा
गोविंद नगर 12 ब्लॉक निवासी कल्लू निझावन का 11 ब्लॉक में रुई गोदाम में परेवा की रात जलता हुआ पैराशूट गोदाम में जा गिरा। इससे गोदाम में भीषण आग की लग गई। आग से 50 हजार का माल जलकर राख हो गया। उधर नौबस्ता के राजीव विहार निवासी मो. हारुन के घर के पास बने रजाई-गद्दे के गोदाम में बम की चिंगारी से आग लग गई। आग से करीब 10 लाख का माल जलकर खाक हो गया है। जूही लाल कालोनी निवासी मो. आरिफ की निराला नगर में एसी-फ्रिज रिपेयरिंग की दुकान हैं। मो. आरिफ के मुताबिक वह दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान शार्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों की मदद से फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। 
पूरी रात सुलगा बारदाना गोदाम 
तलुवा मंडी बांस मंडी के पास सिविल लाइंस निवासी पवन अग्रवाल के बारदाना गोमाद में सोमवार की रात आग लग गई। बंद गोदाम के भीतर से आग की लपटें निकल रही थीं। इसके बाद रिहायशी इलाके में हड़कंप मच गया। पास-पड़ोस के लोग घरों से निकल कर सड़क पर आ गए। पूरी रात गोदाम का बारदाना सुलगता रहा। आग की वजह पता की जा रही है। 
प्लास्टिक फर्नीचर का शोरूम जलकर राख
रूरा कस्बा के मुख्य मार्ग पर चंदन दुबे का प्लास्टिक कुर्सी आदि का शोरूम है। दीपावली देर रात अचानक वहां से लपटेें उठती देख पड़ोसियों ने दुकान मालिक को सूचना दी। वहां उनकी कार भी खड़ी थी। दुकान मालिक व अन्य पड़ोसियों ने शटर खोलकर कार तो किसी तरह निकालकर बचा ली लेकिन वहां रखा सामान नहीं बचा पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें