फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर जीएम बोले-ट्रैक क्लियर होने में लगेंगे 36 घंटे, रेल राज्य मंत्री ने जताया दुख

Sun, 20 Nov 2016 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में हुए रेल हादसे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुखराया रेल हादसे को लेकर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बोले रेलवे ट्रेक पर जर्क था। जब तक ड्राइवर काबू पाता तब तक हादसा हो गया। इस घटना की पूरी जांच होगी। जिसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ है, उसे बक्शा नहीं जाएगा। सिन्हा ने यह भी कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है। पूरी सरकार शौक में है। मृतकों को साढ़े तीन लाख मुआवजा, गंभीर रूप से घायल पचास हजार और कम घायल को पच्चीस हजार रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
 
विज्ञापन

घटना का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थय राज्यमंत्री मंत्री सुधीर रावत

स्वास्थय मंत्री सुधीर रावत मौके पर घटना का जायजा लेते हुए - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
मंत्री सुधीर कुमार रावत को मुख्यमंत्री ने कानपुर भेजा है। उन्होंने प्रतिनिधि के तौर पर सुधीर रावत को नियुक्त किया है। इस बीच सुधीर रावत घटना स्थल पर पहु्ंचे है। एनसीआर के  जीएम अनिल सक्सेना ने कहा कि किसी ने शरारत की है यह कहना मुश्किल है। जो लोग बताना चाहें वो आगे आ सकते हैं। मीडिया में इस बात का खुलासा करेंगे। रेलवे  सुरक्षा कमिश्नर  इस मामले की जांच कर रहे हैं। ड्राइवर सुरक्षित है । ट्रैक क्लियर करने में 36 घंटे लग सकते हैं। ओवरहेड का काम बचा रहेगा उसे बाद में ठीक कर लिया जायेगा। रूट इटावा से डायवर्ट किया जायेगा। मेकेनिकल इंजीनियरों की टीम मौके पर बुलाई गई है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें