फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे के ऐतिहासिक उद्घाटन में शामिल होंगे रितिक और जॉन जैसे फिल्मी सितारे

Sun, 20 Nov 2016 01:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
500 वीवीआईपी और एक लाख लोगों के जुटने का अनुमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई फिल्मी सितारे और 500 से अधिक वीवीआईपी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि 21 नवंबर को उन्नाव में होने वाले इस कार्यक्रम में रितिक रोशन और जॉन इब्राहीम समेत कई फिल्मी हस्तियां शिरकत करेंगी। इसके अलावा 25 मंत्री और 50 से अधिक शीर्ष प्रशासनिक व सेना के अधिकारी भी मौजूद होंगे। 
विज्ञापन

समारोह में एयरफोर्स के विमान मिराज और सुखोई-30 अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आठ फाइटर प्लेन करतब दिखाएंगे और पीछे चल रहे तीन फाइटर प्लेन तिरंगा बनाएंगे। प्रदर्शन के लिए दस विमान ग्वालियर से और एक लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित एयरफोर्स की पोस्ट से आएगा। शनिवार को उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोरों पर रहीं। सुरक्षा के लिहाज से यहां पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बांगरमऊ तहसील गांव खंभौली व कबीपुर के बीच बनी हवाई पट्टी को कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। यहां चार किमी के दायरे में कार्यक्रम के संपन्न होने तक किसी भी व्यक्ति, वाहन या जानवर को नहीं जाने दिया जएगा। डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर तक सारी तैयारियां पूरी हो जाएंगी। इसके बाद सुरक्षा में तैनात किए गए जवानों और व्यवस्था में लगाए गए अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी बताने के साथ ही कार्यक्रम की ब्रीफिंग दी जाएगी।
Trending Videos

तैयार किए जा रहे वाटर प्रूफ पांडाल

तैयारियों का जायजा लेते डीएम सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेस-वे पर ग्राम कबीरपुर-खंभौली के बीच बनी तीन किमी हवाई पट्टी के दोनों ओर वीवीआईपी और वीआईपी के  लिए वाटर प्रूफ पांडाल बनाए जा रहे हैं। यहां करीब 25 हजार लोगों को बैठने की भी व्यवस्था की गई है। सीएम के लिए एक्सप्रेस वे के दोनों ओर दो मंच बनाए जा रहे हैं। इनमें एक मंच से सीएम एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे और दूसरे मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से दोनों मंचों को एक्सप्रेस-वे से 35 मीटर दूर बनाया गया है। नगर पालिका और ग्राम पंचायत विभाग के सैकड़ों सफाई कर्मी दिनभर सफाई और पानी का छिड़काव करते रहे। पानी के छिड़काव के लिए लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक बदलू खां व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डा. मुन्ना अल्वी ने भी मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम के 24 घंटे पहले से समाप्ति तक कार्यक्रम स्थल हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील रहेगा। वायुसेना के रिहर्सल के कारण शुक्रवार को इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने के बाद भी एक वाहन के आ जाने से हुई दुर्घटना के बाद प्रशासन ने एक्सप्रेस वे पर किसी भी वाहन के आने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
 
विज्ञापन

रविवार रात वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

श्रमिकों में वितरण के लिए साइकिलों की फिटिंग करते कारीगर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2000 श्रमिकों को साइकिल और 2000 श्रमिकों को पच्चीस किलो की राशन किट भी भेंट करेंगे। इस राशन किट में आटा, दाल और चावल भी होगा। पंजीकृत श्रमिकों को भेंट करने के लिए आई साइकिलों की फिटिंग में करीब आधा सैकड़ा श्रमिक दिनरात जुटे हैं।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते प्रशासन ने जनपदीय व अंतरजनपदीय सीमाओं से ट्रैफिक रूट डायवर्जन किया है। एसपी नेहा पांडेय ने बताया डायवर्जन 20 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा

-हरदोई की तरफ  से बांगरमऊ उन्नाव की ओर जाने वाले भारी वाहन मल्लांवा/माधोगंज से डायवर्ट कर संडीला, औरास, मियागंज, चकलवंशी होकर उन्नाव जाएंगे। मल्लावां/संडीला से बांगरमऊ की तरफ  केवल कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
-कन्नौज/कानपुर देहात/ बिल्हौर की तरफ  से बांगरमऊ की ओर आने वाले भारी वाहन नानामऊ की तरफ  से न आकर बिल्हौर से बिठूर से गंगाबैराज से मरहला चौराहा (शुक्लागंज) से बदरका से उन्नाव/लखनऊ जा सकेंगे।
-लखनऊ से आने वाले भारी वाहन मियागंज से चकलवंशी होते हुए उन्नाव/परियर मार्ग से कानपुर नगर/बिल्हौर/कन्नौज की तरफ  जा सकेंगे।
-उन्नाव-लखनऊ से हरदोई की तरफ  जाने वाले भारी वाहन मियागंज औरास होकर संडीला से हरदोई को जाएंगे।
-सफ ीपुर से बांगरमऊ की तरफ  कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगा।
-मियागंज/आसीवन की तरफ  से बांगरमऊ की तरफ  कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
-लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पूर्ण रूप से बंद रहेगा। लखनऊ की ओर से आने वाले केवल ‘पास’ लगे वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इन वाहनों को भी पहले बैरियर से पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा।
-बिल्हौर व कन्नौज की ओर से आने वाले पास लगे वाहनों को बांगरमऊ के पास बैरियर से नीचे उतारकर बांगरमऊ/गंजमुरादाबाद की तरफ  मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें