नगर पालिका चौराहे पर प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : DEHAT
बिल्हौर। कोरोना माहमारी के चलते सात माह से बंद निजी स्कूलों द्वारा लगातार फीस लेने के विरोध में सपाइयों ने पार्टी समर्थकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर प्रदर्शन किया। फिर सपा पदाधिकारियों व समर्थकों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
शनिवार को सपा पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ निजी स्कूलों द्वारा जबरन फीस वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। कानपुर ग्रामीण के जिला महासचिव सुशांक यादव के साथ पंकज यादव, रचना सिंह, अंशुमान यादव ने नगर पालिका चौराहा जीटी रोड पर प्रदेश सरकार की शह पर मनमानी पर उतारू स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्ती बरतने की अपील की। इसके साथ पार्टी समर्थकों ने नगर में पैदल मार्च निकालकर सरकार द्वारा मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग भी की। सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिल्हौर पीएन सिंह को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कुलदीप यादव, धीरेंद्र यादव, जीशान अंसारी सहित तमाम समर्थक-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपाई। - फोटो : DEHAT