फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला निजी सुरक्षा गार्ड का क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
मृतक अनिल पाल का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। पनकी कंटेनर स्टोर, कानपुर के निजी सुरक्षा गार्ड कठारा गांव निवासी अनिल पाल (45) का क्षत विक्षत शव शनिवार सुबह रोशनमऊ रेलवे स्टेशन के अप ट्रैक पर मिला। कुछ ही दूर पर प्लेटफार्म के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। किसी ट्रेन की चपेट में आने से हादसे की आशंका जताई का जा रही है। शुक्रवार की शाम पत्नी से वह रोशनमऊ बाजार सब्जी लेने जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे। घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे।
विज्ञापन

कठारा गांव निवासी अनिल पाल पनकी कंटेनर स्टोर में सुरक्षा गार्ड की प्राइवेट नौकरी करते थे। वह एक माह से नौकरी पर नहीं गए थे। शुक्रवार शाम को रोशनमऊ बाजार से सब्जी लेने की बात कह वह बाइक से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन तलाश कर रहे थे। शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने रोशनमऊ स्टेशन के पास उसकी बाइक खड़ी देखी। जानकारी पर परिजन रेलवे स्टेशन पहुंच गए। ट्रैक पर क्षत विक्षत शव देखा गया। परिजनों ने कपड़ों से शव की शिनाख्त की। पति की मौत पर पत्नी सरोज, बेटी आकांक्षा व बेटा प्रिंस का रो रो कर बुरा हाल हो गया। रूरा थाने के दरोगा विमल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
तनाव के कारण चल रहा था इलाज
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनिल पाल एक माह से अधिक समय से मानसिक तनाव में थे। उनका निजी तौर पर इलाज कराया जा रहा था। तबियत ठीक नहीं होने से वह एक माह से ड्यूटी नहीं जा रहे थे। परिजनों ने रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसा होने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें