फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेहोशी की हालत में पड़ा मिला मजदूर, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थानाक्षेत्र के चक्केपुरवा निवासी एक मजदूर की गुरुवार को संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। पेट्रोल पंप के पास बेहोशी की हालत में पड़े मिले युवक को परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मजरा चक्केपुरवा गांव निवासी देवेंद्र उर्फ सर्वेश (35) गुरुवार की शाम करीब चार बजे मंगलपुर पेट्रोल पंप के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजन को दी। मौके पर पहुंचे पिता रामखिलावन उसे एंबुलेंस से झींझक सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सर्वेश की माैत से पत्नी आरती, पुत्रियां राखी व साक्षी तथा पुत्र नितिन रोते बिलखते रहे।
पिता का आरोप है कि देवेंद्र मंगलपुर में एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगाने गया था। उसके बाद उसके साथ क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है। सीएचसी में तैनात डॉक्टर राजीव कुमार ने बताया कि युवक की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। प्रभारी एसओ मंगलपुर मिलन सिरोही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें