फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को चार सीटों पर मिलेगी कड़ी टक्कर

Sun, 31 Jan 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की दस ब्लाक प्रमुख सीटों में चार सीटों पर सपा का अपने प्रतिद्वंद्वी से कड़ा मुकाबला होगा।  इसमें तीन सीटों पर बसपा और एक सीट पर सपा खेमे के बागी निर्दलीय प्रत्याशी ने सत्ताधारी दल को टक्कर देने की तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन


बसपा ने अभी अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं, लेकिन बिधनू, ककवन, भीतरगांव सीट मैदान में है। बाकी छह सीटों पर समाजवादी पार्टी निर्विरोध चुनाव जीतने की स्थिति में है।

जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह समाजवादी पार्टी और सरकारी मशीनरी एक बार फिर अखिलेश और मुलायम सिंह को निर्विरोध जीत का तोहफा देने की तैयार कर चुकी है। यही सोचकर पार्टी ने काफी मशक्कत के बाद प्रत्याशी की सूची जारी की है। बिधनू ब्लाक में सपा ने शशि देवी को मैदान में उतारा है। शशि देवी सपा नेता रघुनाथ सिंह की पत्नी हैं।
विज्ञापन


यहां पर दो सपाइयों में टिकट की लड़ाई थी, लेकिन विधायक मुनींद्र, शशि देवी को टिकट दिलाने में सफल हो गए। शशि देवी का मुकाबला शशि यादव से होगा। शशि यादव वर्तमान ब्लाक प्रमुख रमेश यादव की पत्नी हैं।

बताया जा रहा है कि सपा को सबसे ज्यादा फाइट इसी सीट पर करनी पड़ रही है। इसी तरह ककवन ब्लाक में सपा के सत्येंद्र कुमार दुबे से दो-दो हाथ करने के लिए बसपा के कमलेश दिवाकर ने तैयारी कर रखी है।

ककवन से कमलेश दिवाकर की पत्नी मैदान में हैं। चौबेपुर से अनुभव शुक्ला सपा से प्रत्याशी हैं, इसी पार्टी से एक दूसरा दावेदार जिसे टिकट नहीं मिला है, वह भी निर्दलीय लड़ने की तैयारी कर चुका है।

सपा के नौ में से छह यादव प्रत्याशी, एक-एक कुर्मी-क्षत्रिय
कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी ने ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी कर दी। हालांकि रसूलाबाद ब्लाक के लिए प्रत्याशी घोषणा अभी नहीं की गई है।

माती स्थित पार्टी मुख्यालय पर शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव ने बताया कि पार्टी ने अकबरपुर से संतोष चौधरी, मैथा से रंजू यादव, सरवनखेड़ा से महामाया, झींझक से राजेंद्र सिंह, डेरापुर से वेदव्यास निराला, अमरौधा  से सुदामा कठेरिया, मलासा से आकांक्षा सिंह, राजपुर से लाखन सिंह यादव और संदलपुर से पवन कटियार को टिकट दिया है।

रसूलाबाद प्रत्याशी की घोषणा दो-एक दिन में की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव भी मौजूद रहे।  जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रयास है कि ब्लाक प्रमुखों के पदों पर आम सहमति के आधार पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाएं। घोषित नौ प्रत्याशियों में छह यादव, एक कुर्मी और एक क्षत्रिय है जबकि दो सीटें आरक्षित है। 

सपा में प्रत्याशियों की सूची का विरोध शुरू
बिल्हौर। ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए शुक्रवार देर रात जारी हुई सपा प्रत्याशियों की सूची का विरोध शुरू हो गया है। ककवन कस्बे के देवहा गांव में विधायक और राज्यमंत्री अरुणा कोरी के काफिले के सामने नारेबाजी हुई और लोगों ने काले झंडे भी दिखाए। इस घटना को मंत्री ने बसपा की सोची समझी साजिश बताया है।

शनिवार को ग्राम देवहा स्थित एक कालेज में आयोजित कार्यक्रम में विधायक व मंत्री अरुणा कोरी और बीडीसी समेत सपा पदाधिकारी शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद अरुणा कोरी का काफिला जैसे ही आगे बढ़ा तो युवकों ने प्रत्याशियों की सूची का विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मंत्री के वाहन के पास में खड़े बुजुर्गों ने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। इस पर कोतवाली प्रभारी जीवाराम यादव ने लोगों को किनारे किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें