दुष्कर्म पीड़िता के गांव में घटना के बावत जानकारी लेता सपा का प्रतिनिधि मंडल। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सोमवार को पार्टी का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचा। परिजनों से बात कर अब तक हुई कार्रवाई के बाबत जानकारी ली। परिवार को पार्टी की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने में पार्टी परिवार के साथ हर वक्त खड़ी रहेगी। प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह से बात कर कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। एसओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेसन यादव, लाखन सिंह यादव, नरेंद्र पाल सिंह मनु, रघुवीर विद्यार्थी, राजकुमार चौहान, नसरीन अख्तर मौजूद रहीं। वहीं मौके पर पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, विजय सचान, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी।