Kanpur News: समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अभिषेक गोयल को सौंपा।
हमीरपुर में रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर द्वेष भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद रिजवान खान के नेतृत्व और सपा प्रदेश सचिव महेश कश्यप की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अभिषेक गोयल को सौंपा।