फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: सपा एमएलसी कमलेश पाठक हिस्ट्रीशीटर घोषित, सदर कोतवाली परिसर में लगाई गई होर्डिंग, दर्ज हैं 35 मुकदमें

Wed, 14 Oct 2020 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
एमएलसी कमलेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले के सदर कोतवाली परिसर में लगाई गई कोतवाली के टॉप 10 अपराधियों की सूची में सपा एमएलसी कमलेश पाठक का नाम पहले नंबर पर दर्ज है। इसके साथ ही इसी सूची में उनके भाई संतोष पाठक व रामू पाठक क्रमश: दूसरे व तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नरायनपुर में मार्च 2020 में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपियों एमएलसी कमलेश पाठक उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक व रामू पाठक सदर कोतवाली के टॉप 10 अपराधियों की सूची में नामजद किए गए हैं।

घटना के बाद तीनों पर पुलिस की ओर से की गई गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद एक-एक कर उनकी संपत्तियों को जिला प्रशासन कुर्क कर अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई में जुटा हुआ है। वहीं, लंबे समय बाद फिर से कमलेश पाठक का नाम उनके भाइयों समेत सुर्खियों में आ गया है।
विज्ञापन


शासन की ओर से लागू की गई व्यवस्था के चलते एसपी सुनीति ने सभी थानों में टॉप टेन अपराधियों की सूची लगाने के आदेश दिए थे। इसी के तहत सदर कोतवाली में मंगलवार को लगाई गई कोतवाली की टॉप 10 सूची में अन्य हिस्ट्रीशीटरों के नाम के साथ 35 मुकदमों के साथ एमएलसी कमलेश पाठक एक नंबर पर, 15 मुकदमों के साथ संतोष पाठक दूसरे नंबर पर व 13 मुकदमों के साथ रामू पाठक का नाम तीसरे नंबर पर लिखा गया है।

शासन के आदेश के बाद अपने-अपने क्षेत्र के अपराधियों के उनके नाम समेत अन्य ब्यौरों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी होर्डिंग्स लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में अभी सदर कोतवाली में थाना स्तर के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटरों की होर्डिंग लगाई गई है। जल्द ही अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की होर्डिंग लगाई जाएगी। - कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें