फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग महिला को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अपने पिता के साथ घर जा रही महिला को ससुरालियों ने रास्ते में मारपीट करते हुये न्यायालय में चल रहे विचाराधीन मुकदमें को वापस लेने का दबाव बनाया। मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सौनासी निवासिनी एकता देवी पत्नी दयाशंकर ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि मैं विकलंाग हूं। मेरी शादी 2014 में इटावा जनपद के थाना बकेवर के गांव इंद्रावखी निवासी दयाशंकर के साथ हुई थी। ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पिता के घर सौनासी में रह रहीं हूं। ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट एवं गुजारा भत्ता का मुकदमा विचाराधीन है। रविवार को मैं पिता जैसीराम के साथ बाबरपुर से घर जा रही थी। आरोप लगाया कि गांव मौहारी के पास ससुरालियों ने मारपीट की। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें