फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पोस्टर वार रोकने के लिए सपा बना रही निगरानी कमेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सपा मुखिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के साथ पोस्टर लगाए जाने के मामले में नेताओं ने आला कमान से शिकायत की है। इसके साथ ही इसे भाजपा की साजिश बताया है। हाईवे के किनारे कैंट विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के पोस्टर दो बार लगाए जा चुके हैं। पोस्टर देर रात लगाए जाते हैं जिससे लगाने वाले का पता नहीं चल पाता। अब इसे रोकने के लिए वार्ड स्तर पर निगरानी कमेटियों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कैंट और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में 26 मई को सपा मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव की तस्वीरों के साथ पोस्टर लगाए गए थे। पता चलने पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान ने पोस्टरों को हटवाया था। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर से शिकायत थी। कमिश्नर से मांग की गई थी कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसके बाद 22 जून को फिर उसी क्षेत्र में पोस्टर लगा दिए गए। सपा की महानगर इकाई ने इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को जानकारी दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने बताया कि क्षेत्र के वार्ड स्तर निगरानी कमेटियों का गठन किया जा रहा है। पोस्टर लगने के पहले पता चल जाए। उन्होंने बताया कि महानगर के अलावा अन्य शहरों में इस तरह के पोस्टर लगने की खबर मिल रहा है। इससे लगता है कि कोई बड़ी साजिश के तहत यह हरकत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें