फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: एसपी ने लिखवाई डेथ की स्पेलिंग और फर्जी अपहरण का हो गया राजफाश, पढ़ें मामला

Mon, 06 Jan 2025 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: एक युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची डाली। यही नहीं पाली और सवाजयपुर पुलिस को खुद के अपहरण सूचना भी दी। मामले में पुलिस ने फर्जी अपहरण का राजफाश किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम करने वाले युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची। रुपयों के लिए भाई के मोबाइल पर संदेश भेजा था। मोबाइल संदेश में लिखा था कि पुलिस को जानकारी देने में पर डेथ (हत्या) कर देने की धमकी दी थी। पुलिस ने अपहृत युवक को रूपापुर के पास से तलाश कर लिया। एसपी ने जब युवक से डेथ की स्पेलिंग लिखवाई तो फर्जी अपहरण का राजफाश हो गया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




एसपी नीरज कुमार जौदान ने सोमवार को बताया कि कोतवाली पिहानी के बंदरहा निवासी संजय कुमार ने रविवार रात अपने भाई के अपहरण की सूचना दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके भाई संदीप थाना पाली क्षेत्र के मिर्जापुर गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम एक माह से करते थे। भाई संदीप का किसी ने अपहरण कर लिया है और एक नंबर दिया है जिस पर रुपये भेजने के लिए कहा गया है। अपहर्ताओं ने वीडियो भी भेजा है जिसमें उसका भाई संदीप रस्सी से बंधा हुआ दिखाया गया है। रुपये न भेजने पर डेथ कर देने की धमकी दी गई है। बताया कि अपहरण की सूचना पर संदीप की बरामदगी के लिए पाली और सवाजयपुर पुलिस की टीमों को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में शामिल थाना पाली के उप निरीक्षक आशीष, सवायजपुर के उप निरीक्षक शिवशंकर मिश्रा, सिपाही सौरभ और मुनेंद्र सिंह ने संदीप को रूपापुर से तलाश है। बताया कि पूछताछ में संदीप ने बताया कि 30 दिसंबर को शाहाबाद-आंझी मार्ग पर बाइक से जाते समय एक बुजुर्ग को टक्कर लग गई थी। बुजुर्ग के उपचार के लिए रुपये की व्यवस्था के लिए उसने अपने अपहरण की फर्जी कहानी रची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें