फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय महासचिव ने बीजेपी पर लगाए बड़े आरोप, योगी पर कसे कुछ इस तरह के तंज 

Sun, 01 Oct 2017 11:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होने बीजेपी पर कई आरोप लगाए। साथ ही नरेश अग्रवाल के पुत्र सदर विधायक नितिन अग्रवाल के तेवर भी काफी तीखे रहे।
विज्ञापन



 
Trending Videos

प्रसाद वितरित करते जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व विंसी सिंह - फोटो : अमर उजाला
नरेश अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। भाजपाइयों से सावधान रहें वह किसी को भी बेच सकते हैं। सपा के जिला कार्यालय परिसर में अपने जन्मदिन पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलेबाजी करती है। सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि लोग अभी से अखिलेश यादव के कार्यकाल को योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल से बेहतर बताने लगे हैं। तंज कसते हुए कहा कि सीएम कुछ दिन जनता के बीच भी रह लें। 


 
विज्ञापन

नितिन अग्रवाल
सांसद नरेश अग्रवाल के पुत्र सदर विधायक नितिन अग्रवाल के तेवर भी तीखे रहे। उन्होंने कहा कि वह संकल्प लेते हैं कि सपा कार्यकर्ताओं के हर उत्पीड़न का बदला लिया जाएगा। कहा कि अब सब पता चल गया है कि कौन अपना कार्यकर्ता है और कौन दिखावा करने आया था। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें