फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः गुरू शिष्य का रिश्ता हुआ तारतार, कंप्यूटर सिखाने के बहाने छात्रा से किया दुष्कर्म

Sun, 01 Oct 2017 10:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
हमारे समाज में गुरू को ईश्वर से बड़ा स्थान दिया गया है। लेकिन इस नाम और स्थान पर कालिख पोतने वाले ऐसे भी इंसानी शैतान हैं जिन्हें पद की गरिमा का कोई खयाल नहीं। गुरू शिष्य के रिश्ते को शर्मशार करने वाली ऐसी ही एक घटना में एक अध्यापक ने अपनी शिष्या को पढ़ाने के लिए बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानें क्या है मामला...
विज्ञापन



 

डेमो पिक
गुरू शिष्य के रिश्ते को शर्मशार करने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की है। उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र में स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में कई ट्रेडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां कंप्यूटर सीखने के लिए सैकड़ों छात्र-छात्राएं आते हैं। शुक्रवार को दशहरा की छुट्टी पर केंद्र बंद था। इसके बाद भी केंद्र संचालक कंप्यूटर शिक्षक ने गांव की छात्रा को फोन कर अतिरिक्त कक्षा चलने के बहाने से सेंटर पर बुलाया। छात्रा सेंटर पर पहुंची तो शिक्षक अकेला मिला। 

 
विज्ञापन

डेमो पिक
पीड़िता के मुताबिक शिक्षक ने कंप्यूटर कक्ष में चलने के लिए कहा। वह कक्षा में जाने लगी, तभी शिक्षक ने सेंटर का दरवाजा बंद कर लिया। छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने घर में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता का भाई प्रशिक्षण केंद्र पहुंचा तो शिक्षक ने उसे पीट दिया। पीड़िता ने भाई के साथ थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।थानाध्यक्ष  ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें