कन्नौज कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुने हुए मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ने दुनिया भर में फजीहत करवा दी है। कई देशों में इसके विरोध में आवाज उठ रही है। कहा कि चुनाव हारने के डर से भाजपा चुने हुए मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करवा रही है।
लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान का आगाज करने कन्नौज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को कई मुद्दों पर जमकर घेरा। कहा कि एक तरफ भाजपा वाले 400 पार का नारा दे रहे हैं। दूसरी तरफ सरकार जाती दिखने की घबराहट में विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया जा रहा है। पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी से गिरफ्तार करवाया। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा लिया।