फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से अतीक के बाद कैंट पर ओवैसी की नजर

Tue, 20 Dec 2016 09:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अंसारी फैक्टर पर प्रत्याशी की तलाश में एआईएमआईएम
विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तलाश तेज कर दी है। कानपुर कैंट सीट पर सपा द्वारा इलाहाबाद के अतीक अहमद को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब इस सीट से अंसारी बिरादरी के मजबूत प्रत्याशी की तलाश हो रही है। मुस्लिम बहुल इस सीट पर अंसारी मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

कैंट सीट पर चारों प्रमुख दलों में अभी कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। सपा ने परवेज अंसारी का टिकट काटा है। ऐसे में एआईएमआईएम अंसारी बिरादरी का ही प्रत्याशी उतारकर अंसारी वोटरों की सहानुभूति हासिल करने की फिराक में हो सकती है। एआईएमआईएम के प्रदेश कार्यालय से भी इस सीट की समीक्षा की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी की जनसभा कराने के लिए जिला यूनिट कोशिश कर रही है लेकिन जिला प्रशासन के अनुमति न देने से अब एआईएमआईएम चुनाव की अधिसूचना लागू होने का इंतजार कर रही है। ताकि चुनाव आयोग की अनुमति पर यहां जनसभा कराई जा सके। पार्टी की नजर कैंट के अलावा सीसामऊ और आर्य नगर विधानसभा क्षेत्रों पर भी है। यहां पर भी मुस्लिम वोटों की संख्या खासी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष अतीक अहमद ने बताया कि कई सीटों पर दावेदारों की संख्या बढ़ी है। इस पर प्रदेश आलाकमान विचार कर रहा है। जल्द ही निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें