कानपुर में एसजीएसटी विभाग ने पान मसाला और लोहा इकाइयों की ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडिंग कैमरे (एएनपीआर) से निगरानी शुरू कर दी है। बुधवार को इकाइयों के बाहर से अफसरों की गाड़ियां हट गई। कमांड सेंटर से इकाइयों में वाहनों की आवाजाही की निगरानी की जा रही है। हालांकि, इकाइयों में पूर्व की तरह ही स्थिति बनी हुई है। जल्द ही लखनऊ के सेंटर से अफसर इकाइयों की निगरानी करेंगे।
प्रमुख सचिव एम देवराज ने मंगलवार को अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तत्काल प्रभाव से इकाइयों के बाहर से अफसरों की गाड़ियां हटाने और कैमरों से निगरानी के निर्देश दिए थे। कमांड सेंटर में रोस्टर के अनुसार निगरानी ड्यूटी लगाने को कहा था। विभागीय अफसरों ने सहायक आयुक्त अजीत कुमार सिंह को नोडल अधिकारी और संयुक्त आयुक्त एसआईबी रणकेंद्र को सुपर नोडल अफसर बनाया।