फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: बेटे ने अंगोछे से गला कसकर मां को मौत के घाट उतारा, अलमारी में रखी नकदी व जेवर लेकर हुआ फरार

Thu, 05 May 2022 04:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

कोतवाली क्षेत्र में एक बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शहर के बाबू सिंह पत्रकार गली में गुरुवार दोपहर बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अलमारी में रखी नकदी व जेवर लेकर फरार हो गया। घर पहुंचे बड़े बेटे ने मां का शव कमरे में तख्त पर पड़ा देखा। बेटे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसपी राजेश द्विवेदी व सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने घटना की जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


बाबू सिंह पत्रकार वाली गली निवासी पूनम (58) के पति सुनील की मौत हो चुकी है। उसके तीन बेटे रजत (28), नितिन (26), सुमित (24) हैं। रजत पान की गुमटी चलाता है। नितिन फल की ठेली लगाता है। सुमित का चाल-चलन ठीक न होने से उसे घर में नहीं रहने दिया जाता था। मंगलवार को सुमित घर आया था। भाइयों ने उसे घर में रखने से मना कर दिया। गुरुवार की सुबह भाइयों ने मां से सुमित को घर में न घुसने देने की बात कही और चले गए। दोपहर के बाद घर पहुंचे नितिन ने मां का शव कमरे में तख्त पर पड़ा देखा।

कमरे में रखी अलमारी खुली व सामान बिखरा मिला। नितिन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसपी व सीओ सिटी ने घटना की जांच की। नितिन ने छोटे भाई सुमित पर मां की अंगोछे से गला कसकर हत्या कर नकदी और जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसपी ने बताया कि लालच में मृतका के बेटे द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई है। नितिन की तहरीर पर सुमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधारी लेता था सुमित, चुकाते थे भाई
सुमित के गलत चाल-चलन की चर्चा पूरे शहर में है। वह लोगों से ब्याज पर रुपये लेकर जुआं में गवां देेता था। ज्यादा उधारी हो जाने पर शहर छोड़कर दिल्ली, हरियाणा आदि शहरों में भाग जाता था। भाई नितिन के मुताबिक लोग उधारी मांगने घर आते थे। मजबूरन उन्हें उधारी चुकानी पड़ती थी। इसके कारण वह सुमित से परेशान होकर उसे घर में नहीं रहने देते थे।

कमरे से लगे बिजली बोर्ड को किया क्षतिग्रस्त
मां की हत्या करने से पहले आरोपी ने कमरे में लगे विद्युत बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इससे स्पष्ट है कि घटना से पहले आरोपी की मां से कहासुनी हुई। इसके बाद ऐसा मां ने ऐसा कुछ कह दिया, जिससे गुस्से में आपा खोकर आरोपी ने मां की जान ले ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें