फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत के बाद बेटे ने घर में छिपाया शव, बोला- नहीं करेंगे अंतिम संस्कार

Wed, 25 Mar 2020 06:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भिखरा गांव में मंगलवार दोपहर टीबी की बीमारी से पीड़ित चल रही एक 75 वर्षीय वृद्धा ने अपने घर में दम तोड़ दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि वृद्धा की मौत के बाद उसके पुत्र ने शव का अंतिम संस्कार करने की बजाय शव को घर में ही बंद कर खुद गेट पर बैठा रहा।
विज्ञापन


गर्मी के कारण शव से बदबू आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के आने की जानकारी होते ही युवक घर से भाग गया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। तब जाकर 24 घंटे बाद शव को घर से बाहर निकलवाकर उसका अंतिम संस्कार कराया जा सका। पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखरा निवासी संजय तिवारी पुत्र ज्ञान प्रकाश तिवारी की 75 वर्षीय मां सुमन देवी काफी दिनों से टीबी की बीमारी से पीड़ित चल रहीं थीं। इसके चलते मंगलवार को दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर गांव वालों ने संजय को समझाने का प्रयास किया लेकिन टोपी लगाए संजय ने गांव वालों को धर्म परिवर्तन कर लेने की बात कहते हुए शव का अंतिम संस्कार न करने का जवाब दे दिया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के चलते शव से बदबू आने पर गांव वालों ने दूसरे दिन पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सूचना होते देख घर पर ताला लगाकर युवक मौके से भाग गया। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने उसे कस्बे से थोड़ी दूर स्थित रामपुर गांव स्थित खेत में छिपा पाया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर उसके घर ले गई।

बुधवार दोपहर 24 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार कराया जा सका। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि मंगलवार को वृद्ध महिला की मौत हो गई। दूसरे दिन वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। गांव वालों ने बताया कि युवक संजय मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जो अपने पिता के स्थान पर गुरुग्राम में बिजली विभाग में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें