औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर-निगड़ा गांव के एक एनआरआई पति अपनी जर्मनी पत्नी के साथ मंगलवार को डीएम कैंप कार्यालय पहुंचा। वहां उसने डीएम से जर्मनी जाने के लिए अनुमति पत्र जारी करने की मांग की। हालांकि दंपति के जर्मनी जाने के संबंधी लीगल कागज न दिखा पाने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। इस बारे में एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि यदि दंपति जर्मन एंबेसी से जर्मनी भेजे जाने के संबंध में जारी किया गया कोई अनुमति पत्र दिखाता है, तो उसे अनुमति मिलने की गुंजाइश होगी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर-निगड़ा गांव में 12 फरवरी को जर्मनी से आए एनआरआई वृद्ध अपनी जर्मनी पत्नी के साथ डीएम अभिषेक सिंह के कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां विदेशी महिला के साथ एक वृद्ध को देखकर हड़कंप मच गया। दोनों जर्मनी वापस जाने के लिए डीएम की अनुमति लेने पहुंचे थे। इस बारे में एएसपी ने बताया कि वृद्ध अपनी जमनी पत्नी के साथ जर्मनी वापस जाना चाहता है। पूछने पर एनआरआई वृद्ध ने बताया कि जर्मनी जाने के लिए उसकी अलग से फ्लाइट है। जब उससे जब कागज मांगे गए, तो वह नहीं दिखा सका। इस पर उन्हें अनुमति दिए जाने से मना कर दिया गया। फिलहाल उक्त दंपति वापस अपने गांव लौट गए है।
उधर, डिप्टी सीएमओ डॉ.एसके दीक्षित ने बताया कि एनआरआई बुजुर्ग और उसकी जर्मनी पत्नी उनके संपर्क में है। उनकी जांच कराए जाने को लेकर एक टीम गांव भेजी जा रही है। वहीं, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी शिशिर पुरी ने बताया कि उन्होंने कोरोना वायरस की शंका के चलते तीन लोगों के सैंपल लेकर लखनऊ जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने पर ही हकीकत का पता चल सकेगा।