फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत होकर मां को दे रहा था गालियां, मना करने पर मार दी गोली

Mon, 29 Oct 2018 09:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र में ग्राम गौटिया में नशे में धुत युवक ने गाली गलौज करने से रोकने पर तमंचे से अपनी मां को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से मां गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन ही उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए।  
विज्ञापन


ग्राम गौटिया निवासी मिंटू पुत्र रामस्वरूप सोमवार देर शाम शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। घर में वह अपनी मां मनोरमा (45) को गालियां देने लगा। इस पर मनोरमा ने मिंटू को फटकारते हुए गाली गलौज न करने को कहा। इस पर विवाद बढ़ गया तो मिंटू ने तमंचे से मनोरमा को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से मनोरमा वहीं गिर गई। इसके बाद मिंटू फरार हो गया जबकि अन्य परिजन मनोरमा को लेकर उपचार के लिए फर्रुखाबाद चले गए। पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन फर्रुखाबाद गए हुए हैं। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें