फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में नाम रोशन कर रहा ऑटो चालक का बेटा, वर्ष 2019 में 30 मैचों में 25 बार मैन ऑफ द मैच बने रोहित

Tue, 29 Sep 2020 01:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोहित जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदोही में रविवार को संपन्न हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शहर के हरबंश मोहाल निवासी रोहित जायसवाल मैन ऑफ द सीरीज चुने गए थे। रोहित के पिता विनोद ऑटो चालक हैं। रोहित ने वर्ष 2019 में 30 मैच खेले और 25 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए। 
विज्ञापन


रोहित एमकॉम की पढ़ाई कर रहे हैं। रोहित ने बताया कि बचपन में वह इलाहाबाद में अपनी नानी के घर पर रहते थे। पड़ोस के कुछ दोस्त सुबह खेतों में कबड्डी खेलते थे तो वहां पर वह भी खेलने लगे। धीरे धीरे यह शौक उनका जुनून बन गया।

नवंबर 2017 से उन्होंने ग्रीनपार्क में कबड्डी का अभ्यास शुरू किया है। रोहित ने बताया कि 2017 में इलाहाबाद में हुए ट्रायल में उनका चयन जूनियर यूपी टीम में हुआ था। इसके बाद 2018 में सीनियर राज्य स्तरीय टीम में चयन हुआ, यह सफर अभी जारी है। 
विज्ञापन


गुरु ने दिखाई राह 
रोहित ने अपनी उपलब्धि का श्रेय गुरु पूनम यादव को दिया। रोहित ने बताया कि ग्रीनपार्क में उन्होंने कबड्डी के हर दांवपेच से पूनम मैम से सीखे हैं। रोहित ने कहा कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर प्री कबड्डी लीग यूपी में भी होनी चाहिए, इससे खेल को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें