फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कलयुगी औलाद का कारनामा, वृद्ध पिता को लाठी से पीट पीटकर उतरा मौत के घाट, फिर हुआ फरार

Fri, 09 Aug 2019 08:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के भारत नगर गांव में गुरुवार की शाम पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर पुत्र ने वृद्ध पिता की लाठी से जमकर पिटाई कर दी। घायल वृद्ध का अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजन घर ले आए। शुक्रवार की दोपहर वृद्ध ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी पुत्र फरार है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव भारत नगर निवासी हरि किशोर (70) के तीन बेटे राजेश, रजनेश व अर्जुन हैं। तीनों अलग-अलग मकान में रहकर मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। गुरुवार की शाम को रजनेश के घर में सिलिंडर लीक होने से आग लग गई।

 

इस पर रजनेश व उसके पिता हरि किशोर ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान हरि किशोर का पुत्र रजनेश से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर हरि किशोर ने कहा कि अब वह उसके घर पर नहीं लेटेगा। इसके बाद वह चारपाई उठाकर खेत पर चला गया।

पीछे-पीछे रजनेश भी खेत पर पहुंच गया और वहां भी पिता-पुत्र में  विवाद हुआ। बात बढ़ने पर रजनेश ने लाठी से पिता हरिकिशोर की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर दूसरा पुत्र राजेश खेत पर पहुंचा और पिता को निजी चिकित्सक के पास ले गया।

 
विज्ञापन

वहां से इलाज कराने के बाद घर ले आया। शुक्रवार की दोपहर को हरि किशोर की मौत हो गई। इस बीच गांव के किसी व्यक्ति ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जब तक पहुंची, रजनेश भाग गया। रजेशन की पत्नी अंजली ने बताया कि वृद्ध हरि किशोर शराब के लती थे।

इसके चलते आए दिन विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी इसी के चलते विवाद हुआ था। उधर, नवाबगंज थाने के एसआई मंगल सिंह का इस संबंध में कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया हरि किशोर के बेटे का नाम सामने आ रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें