फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से फोन पर बोला बेटा- बेटे को जिंदा चाहते हो तो 2 लाख पहुंचा दो वरना...

Fri, 11 Jan 2019 10:59 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
एक बेटे ने अपने पिता को फोन पर ऐसी धमकी दी जिससे पूरे परिवार के होश उड़ गए। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि परिजनों को ये नहीं पता था कि कॉल करने वाला कौन है। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। घरवालों को बेटे की चिंता सता रही थी। परिजन यही सोच कर परेशान हो रहे थे कि न जाने बेटा किस हाल में होगा। माता-पिता इंतजार कर रहे थे कि जल्दी से जल्दी मामले का खुलासा हो। लेकिन उनको नहीं पता था कि सब सच सामने आयेगा तो होश उड़ जाएंगे। इस घटना के खुलासे ने घरवालों के ही नहीं बल्कि पुलिस के भी होश उड़ा दिये। आगे की स्लाइड में पढ़िए कलयुगी बेटे की साजिश..
विज्ञापन

पिता को फोन कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी

कानपुर में सरसौल महाराजपुर से लापता फैक्ट्री कर्मचारी संदीप उर्फ गोलू (20) को पुलिस तमिलनाडु से ढूंढ लाई। उसने पिता को फोन कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। गुरुवार को पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। 

फतेहपुर के जाफरपुर, हथगाम निवासी मुन्ना गौतम का बेटा संदीप रूमा की एक फैक्ट्री में काम करता था। 16 दिसंबर से वह लापता हो गया था। इसके बाद उसकी रिहाई के लिए दो लाख की फिरौती का फोन भी मुन्ना के पास आया था।
विज्ञापन

इसलिए उसने खुद के अपहरण का नाटक रचा था

इसके बाद पुलिस ने संदीप के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। लोकेशन मिलने पर पुलिस उसे तमिलनाडु के कोपल जिले के कोटराम चौराहे से बरामद कर लिया। संदीप ने पुलिस को बताया कि वह नौकरी के लिए सऊदी अरब जाना चाहता था। इसलिए उसने खुद के अपहरण का नाटक रचा था और पिता को फोन कर फिरौती मांगी थी। थानाध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी के मुताबिक संदीप को उसके घरवालों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें