फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: बेटे ने खुरपी मारकर पिता को मौत के घाट उतारा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Mar 2022 10:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कन्नौज जिले में पिता की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदरगढ़ क्षेत्र में बेटे ने खुरपी मार कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के पोते ने अपने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


थाना इंदरगढ़ में ध्रुवकुमार राजपूत ने अपने पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि उसके पिता रामकुमार ने शुक्रवार शाम करीब सात बजे जान से मारने की नीयत से बाबा पुत्तीलाल (90) पर खुरपी से सिर पर वार कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।

उपचार के लिए सरकारी अस्पताल तिर्वा में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए पुत्तीलाल को रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रुद्रप्रताप नरायण त्रिपाठी ने बताया कि ध्रुव कुमार की तरहीर पर उसके पिता रामकुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें