छिबरामऊ। खेत से घर जाते समय किशोर पर कुछ लोगों ने दराती से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर उसके पिता पहुंचे तो बेटे को लहूलुहान देखा। शिकायत होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर जनू निवासी हाकिम सिंह ने बताया कि गुरुवार को वह अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। सुबह सात बजे के करीब किराये के सायफन को अकबरपुर देने जा रहा था। सायफन अधिक मात्रा में होने के कारण उन्होंने अपने 17 वर्षीय बेटे रोहित को दूसरी साइकिल लेने के लिए घर भेजा। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों व दराती से हमला कर दिया। खून से लथपथ रोहित गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।