फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम

Sun, 28 Nov 2021 04:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया में बेटे द्वारा पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बेटे ने नशे की हालत में पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


बताते चलें कि थाना बिधूना के गांव नौगांवा निवासी महावीर सिंह (53) पुत्र दुर्जन सिंह शनिवार शाम चारपाई पर बैठे थे तभी बड़ा बेटा बृजेश कुमार नशे की हालत में आया और किसी बात पर विवाद करने लगा। 

अचानक उसने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें