फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने ससुरालियों को पीटा: पत्नी को विदा न करने पर विवाद, नौ लोग घायल, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 05 May 2022 04:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रेल बाजार थाना क्षेत्र में पत्नी को विदा न करने पर आक्रोशित दामाद ने सुसरालियों को जमकर पीट दिया। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें हैलट में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
थाना रेल बाजार का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के एक साल बाद भी पत्नी को न भेजने पर दामाद ने सुसरालियों की जमकर पिटाई कर दी। युवक पहले तो पत्नी को लेने पहुंचा और फिर विदा कराने की बात कही। जब सुसरालियों ने मना किया, तब पिटाई कर दी। मामला कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र के फेथफुलगंज का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट। इस मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सभी को हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार, चमनगंज के रहने वाले नौशाद की शादी पिछले साल फेथफुलगंज की रहने वाली मरियम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही मरियम अपने मायके चली गई। मार्च महीने में नौशाद उसको विदा कराने पंहुचा, तो उसने वापस जाने से मना कर दिया।

फिर अप्रैल महीने में दोनों पक्षों के बड़े बुजुर्गों की एक पंचायत भी हुई, जिसमें यह तय हुआ कि 30 अप्रैल को मरियम वापस अपने ससुराल पंहुचा दी जाएगी। लेकिन जब 30 अप्रैल को वो ससुराल नहीं पहुंची, तो एक मई को नौशाद अपने परिवारजनों के साथ उसे लेने पंहुचा।
विज्ञापन

इस बार भी बीमारी का बहाना बनाकर मरियम ने चलने से मना कर दिया। गुरुवार को सुबह नौशाद अपने भाइयों के साथ दोबारा मरियम को लेने पंहुचा, लेकिन कुछ कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी और डंडे चले। इस घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें