फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 2.68 करोड़ का प्लॉट बेचा, अब कब्जा कर बनवा रहे पेट्रोल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लाजपतनगर स्थित कंपनी के प्रतिनिधि ने गोविंदनगर में रहने वाले दंपती सहित चार के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 2. 68 करोड़ का प्लॉट पहले कंपनी के नाम एग्रीमेंट कर दिया। फिर उस पर कब्जा कर पेट्रोल पंप बनवाने लगे।
विज्ञापन

लाजपतनगर की सुपर क्लाउड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि हरजीत सिंह हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने कंपनी के नाम से गोविंदनगर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह से जूही कला में चार करोड़ में साैदा हुआ। 30 सितंबर को करीब 78 लाख रुपये में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया। दो माह बाद 25 लाख और फिर आरटीजीएस से 1.58 लाख दिए। आरोप लगाया कि रजिस्ट्री वाले दिन महेंद्र सिंह नहीं आया। मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। उन्हें जो दस्तावेज दिए थे, वह भी जांच में कूटरचित निकले।
11 जनवरी को किसी ने सूचना दी कि प्लॉट में काम चल रहा है। वहां पहुंचने पर महेंद्र सिंह, पत्नी पूनम सिंह और दो अन्य लोग मजदूरों से काम कराते मिले। विरोध करने पर गालीगलाैज शुरू कर दिया। कहा कि ये प्लॉट उसने पत्नी के नाम कर दिया है, अब यहां पेट्रोल पंप बनेगा। बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि आरोपी दंपती और अंकुर सिंह व अंकित कुमार सविता पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्जकर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें