फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गांव ऐसा भी, जहां घर में सोलर पैनल

Sun, 01 Feb 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गैर विद्युतीकृत गांव पतारी, धौकलपुर आज रोशनी के जगमगा रहे हैं। गांव के ग्रामीणों की फरियाद जब कई दशकों तक सुनी नहीं गई तो उन्होंने सौर ऊर्जा को अपनाकर नई मिसाल पेश की है। आज पतारी गांव का प्रत्येक छोटा बड़ा घर सोलर की रोशनी से जगमगा रहा है।
विज्ञापन


आजादी के 67 वर्ष बाद भी जिले में अभी भी 334 गांवों में विद्युतीकरण होना शेष है। इसमें रनियां क्षेत्र के पतारी, धौकलपुर, चमारनपुरवा, नारीखेत गांव भी शामिल है। सैकड़ों गांव के लोग अभी भी बिजली का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं पतारी गांव के ग्रामीणों ने बिजली के लिए प्रशासन का मुंह देखना छोड़ सौर ऊर्जा को अपना लिया। छह वर्षों में आज पूरा गांव सौर ऊर्जा से रोशन हो चुका है। इसी नक्शे कदम पर अब धौकलपुर गांव भी चल पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें