फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एथलेटिक्स में सोहिल और नमन ने जीते सबसे अधिक पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 41 खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें सोहिल व नमन ने सबसे अधिक पदक जीते।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में हर्षित प्रथम, कार्तिक अवस्थी द्वितीय और रितिक तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में नमन ने पहला, हर्षित ने दूसरा और कार्तिक अवस्थी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में रजनीश पाल प्रथम, अमित द्वितीय तथा ओजस गुप्ता तृतीय रहे। 800 मीटर में नमन प्रथम, अनुज द्वितीय और अमित तृतीय रहे।

1500 मीटर दौड़ में सूर्या ने पहला, अनुज ने दूसरा और ओजस गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर दौड़ में कार्तिक प्रथम, संदीप द्वितीय और अमित कुमार तृतीय रहे। 5000 मीटर दौड़ में सोहिल प्रथम, शाहबाज द्वितीय और सत्यम तृतीय रहे। लंबी कूद में रितिक पहले, शाहबाज दूसरे और सोहिल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


फील्ड स्पर्धाओं में जैवलिन थ्रो में सोहिल प्रथम, शाहबाज द्वितीय व प्रांशु तृतीय रहे, जबकि शॉटपुट में प्रांशु प्रथम, शिवम द्वितीय और कार्तिक मिश्रा तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में शिव प्रथम, लकी द्वितीय और कन्हैया मौर्या तृतीय रहे। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल और एथलेटिक्स प्रशिक्षक विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें