फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खांडेकर क्रिकेट एकेडमी व काउंटी क्लब बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने कानपुर क्रिकेटर्स को 66 रन से और काउंटी क्लब ने पैरामाउंट क्लब को 54 रन से हराया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए पहले मैच में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने 33.2 ओवर में 186 रन बनाए। टीम से राहुल सिंह ने 56, दीपांशु सिंह ने 32 रन बनाए।
विज्ञापन


गेंदबाजी में मानवेंद्र सिंह ने तीन और समन्वय दीक्षित ने दो विकेट लिए। वहीं, कानपुर क्रिकेटर्स की टीम 35.4 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। टीम से उद्योग तिवारी और समन्वय दीक्षित ने 34-34 रन बनाए। गेंदबाजी में सुमित यादव ने पांच और मुकुल यादव ने तीन विकेट लिए। वहीं, सप्रू मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में काउंटी क्लब ने 39.5 ओवर में 210 रन बनाए।

टीम से सचिन मिश्रा ने 54, वंशुल सिंह ने 41, मधुकर शुक्ला ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सौरभ जायसवाल ने चार, मोहिब अंसारी ने तीन विकेट लिए। वहीं पैरामाउंट क्लब की पूरी टीम 32.1 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई। टीम से हिमांशु मिश्रा ने 40, मोहित ने 39 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रियांशु पाल ने तीन, वंशुल सिंह और सचिन मिश्रा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें