फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सोसाइटी ने निवेश के नाम पर करोड़ों हड़पे, चेयरमैन समेत नौ पर एफआईआर दर्ज

Sun, 28 Feb 2021 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के काकादेव में रकम दो गुना करने का झांसा देकर एक सोसाइटी ने दर्जनों लोगों से करोड़ो रुपये का निवेश करवाकर हड़प लिया। जांच में आरोप सही पाए गए। डीआईजी के आदेश पर सोसाइटी के चेयरमैन समेत नौ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


काकादेव इंस्पेक्टर कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि मंधना निवासी आशुतोष कुमार शर्मा ने एफआईआर दर्ज कराई है कि सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने रकम दो गुना करने का झांसा देकर निवेश कराया और हड़प लिया। दर्जनों लोग ठगी का शिकार हुए हैं जिनका करीब एक करोड़ 59 लाख रुपये सोसाइटी ने हड़पा है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोसाइटी के चेयरमैन डीके श्रीवास्तव, एके श्रीवास्तव, एमडी करुणेश अवस्थी, रीजनल मैनेजर एनके सेंगर व मनोज तिवारी, मैनेजर एचएच हलदर, टेरेटरी हेड बीके वर्मा, जोनल मैनेजर तारिक हसन, ब्रांच मैनेजर एचएस बाजपेई के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को नोटिस जारी कर उनके बयान दर्ज होंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें