फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वैन मालिक हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली वारदात

Sun, 28 Feb 2021 10:23 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बगदौधी बांगर मंधना निवासी वैन मालिक अमित यादव अपहरण-हत्याकांड करने वाले मुख्य आरोपियों  प्रद्युम्न गुप्ता और गोलू को पुलिस ने गैर जनपद से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस सोमवार को दोनों को जेल भेजेगी।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूली है। सीओ कल्याणपुर ने बताया कि आरोपी पंजाब भाग गए थे। वारदात वाले दिन हत्यारोपी प्रद्युम्न वैन में पीछे बैठा था। वैन चलाते हुए अमित जब अपनी पत्नी से बातचीत कर रहा था तो ये बात उसने सुन ली थी।

अमित ने कहा था कि वो बदमाशों के बीच फंस गया है। तभी प्रद्युम्न ने लोअर का नारा निकालकर अमित का गला कस दिया था। गोलू ने भी गला कसने में उसकी मदद की थी। उन्होंने वैन लूट के लिए ही वारदात की थी।  हत्याकांड में अब केवल एक आरोपी अमित सिंह फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें