केस- वन
भीतरगांव ब्लॉक की रहने वाली रूबी ने पति की मृत्यु के बाद फरवरी में योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। टीम जब मौके पर पहुंची तो पचा चला कि आवेदिका ने दूसरी शादी कर ली है।
केस- 2
चौबेपुर ब्लॉक की रहने वाली रेखा देवी ने पति की मृत्यु के बाद दिसंबर 2023 में योजना के लिए आवेदन किया था। टीम ने जांच की तो पता चला कि महिला ने दूसरी शादी कर ली है।
केस- 3
सरसौल ब्लॉक की रहने वाली गुड्डन शर्मा ने पति की मृत्यु के बाद दिसंबर 2023 में आवेदन किया था। सत्यापन हुआ तो पता चला कि महिला वहां नहीं रहती। वह दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई है।
जो अपात्र मिले थे उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। पात्र आवेदन पत्रों के खाते में इसी माह धनराशि भेज दी गई है। -शिल्पी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी