कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के बैनर तले हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूरे होने पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। ऑनलाइन आयोजन में मुख्य वक्ता राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने कहा कि डिजिटल युग में विश्वसनीयता सबसे बड़ी चुनौती है। सोशल मीडिया से फेक न्यूज का खतरा बढ़ा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक ने की। प्रो. पाठक ने कहा कि मीडिया और जनसंचार के पाठ्यक्रमों में अब तकनीकी दक्षता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के समावेश पर विशेष बल दिया जा रहा है। विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने छात्रों से अखबार पढ़ने पर जोर दिया। संचालन विभाग के डॉ. हरिओम कुमार व धन्यवाद ज्ञापन सहायक विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. योगेंद्र पांडेय, डॉ. जितेंद्र डबराल, डॉ. रश्मि गौतम, प्रेम किशोर शुक्ल,सागर कनौजिया आदि रहे।