फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीसरी आंख की निगरानी में बीएड प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
-19 केंद्रों पर 9168 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, स्मार्ट वॉच, ब्लू टूथ, मोबाइल प्रतिबंधित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

कानपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 रविवार को होगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर 19 केंद्रों पर 9168 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सीसीटीवी की निगरानी में केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और अभ्यर्थियों की सघन जांच सुनिश्चित की जाएगी।
इस बार संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय करा रहा है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचें जिससे कोई दिक्कत न होने पाए। इसके साथ ही सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक एडीएम वित्त ने कहा जिन अधिकारियों पर परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी है, वे आपस में समन्वय बना कर काम करें। अगर कहीं पर किसी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जाए। सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि परीक्षार्थियों को जरूरी जानकारी समय पर उपलब्ध करा दी जाए।
-
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
-स्कूल ऑफ आर्ट्स ह्युमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस, सीएसजेएमयू कैंपस
-फार्मास्युटिकल्स साइंसेस स्कूल, सीएसजेएमयू कैंपस
-अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज, सीएसजेएमयू कैंपस
-बिजनेस मैनेजमेंट स्कूल, सीएसजेएमयू कैंपस
-यूआईईटी (एकेडमिक भवन), सीएसजेएमयू कैंपस
-यूआईईटी-4 (कंप्यूटर एप्लीकेशन), सीएसजेएमयू कैंपस
-यूआईईटी (लेक्चर हॉल परिसर), सीएसजेएमयू कैंपस
-स्किल ऑफ एडवांस एग्रीकल्चर साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी, सीएसजेएमयू कैंपस
-स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस, सीएसजेएमयू कैंपस
-स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेस, सीएसजेएमयू कैंपस
-प्रो. एचएन मिश्रा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बीएस पार्क मकराबटगंज
-नगर निगम महिला इंटर कॉलेज, तिलकनगर
-एबी विद्यालय इंटर कॉलेज, मालरोड
-ब्रह्मानंद पीजी कॉलेज, मालरोड
-कानपुर विद्या मंदिर पीजी कॉलेज, स्वरूपनगर
-कानपुर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, स्वरूपनगर
-हलीम मुस्लिम पीजी कॉलेज, चमनगंज
-नगर निगम महिला इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस
-डीबीएस कॉलेज, गोविंदनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें