फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: अवैध खनन में मझिला एसओ निलंबित, ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने कराई थी जांच

Tue, 15 Dec 2020 07:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
हरदोई जिले में आर्थिक लाभ लेकर मिट्टी और बालू का अवैध खनन कराने के आरोप में एसपी अनुराग वत्स ने मझिला थानाध्यक्ष संजय शर्मा को निलंबित कर दिया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है। पिहानी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रमेश वर्मा को मझिला का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


जिले में अवैध खनन रोकने के लिए डीएम अविनाश कुमार और एसपी अनुराग वत्स सख्ती दिखा रहे हैं। एसपी ने 10 दिसंबर को क्राइम मीटिंग में थाना और कोतवाली प्रभारियों से कहा था कि कहीं भी अवैध खनन हुआ तो संबंधित प्रभारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मझिला थाना क्षेत्र में मिट्टी और बालू के अवैध खनन की जानकारी एसपी अनुराग वत्स को मिली थी। 13 दिसंबर को मझिला थानाध्यक्ष संजय शर्मा और एक व्यक्ति के बीच वार्ता का ऑडियो वायरल होने पर इसकी जांच एसपी ने एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह को सौंपी थी।
विज्ञापन


सोमवार देर रात जांच आख्या मिलने के बाद एसपी ने मझिला थानाध्यक्ष संजय शर्मा को निलंबित कर दिया। इससे पहले शहर कोतवाली क्षेत्र की राधा नगर चौकी के प्रभारी रहे श्यामू कनौजिया को भी एसपी ने निलंबित किया था। उन पर बालू लाने वाले ट्रैक्टर मालिकों के उत्पीड़न का आरोप था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें