फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर छाई रहीं राजस्व की फरियादें

Wed, 17 Jun 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा तहसील दिवस में जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने 203 और भोगनीपुर में अपर जिलाधिकारी-वित्त आशुतोषकुमार ने 162 फरियादें सुनीं। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित फरियादों की भरमार रही।
विज्ञापन


तहसील दिवस में पुखरायां कस्बे में सलीमुद्दीन शेख ने सीएचसी के खराब हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की। छतेनी गांव के अखिलेश, प्रेमपुर के मुलायमसिंह ने गांव में हैंडपंप खराबी की समस्या बताई।

ट्योंगा गांव के ग्राम प्रधान राजेशकुमार ने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर दो माह से खराब है। पुखरायां देहात के ज्ञानेंद्र सचान ने लो-वोल्टेज की समस्या बताई।
विज्ञापन


पुखरायां कस्बे के सुमित अवस्थी ने कोटेदारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया। तहसीलदार राकेशकुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की 55, पुलिस की 22, जल निगम की 20, विद्युत की 17, ग्राम्य विकास की 14, समाज कल्याण की 11 समेत कुल 162 फरियादें दर्ज की गईं।

उपजिलाधिकारी हरिहर राम, बीडीओ राजेश कुमार आदि तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मानपुर-डेरा गांव के सरदार सिंह, सुरजीत, लाखन सिंह ने विद्युत लाइन जोड़ने की मांग की।

भाल के पूर्वप्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव में अभी तक अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को चेक नहीं बांटे गए हैं। जगननाथपुर के रमेश सिंह ने दामाद पर दहेज उत्पीड़न और पुत्री को घर से निकालने का आरोप लगाया।

उपजिलाधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि राजस्व की 32, ग्राम्य विकास की 25, जल निगम की 22, विद्युत की 21, पुलिस की 16, समाज कल्याण की 11 समेत कुल 203 फरियादें दर्ज की गईं।

पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सीडीओ राजकुमार श्रीवास्तव, एसपी सभाराज सिंह यादव, सीएमओ डा. रामआसरे सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल यादव, बीडीओ प्रवीणानंद आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें