फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए की फड़ से बरामद रुपये की हेराफेरी में फंसे एसओ व दो सिपाही निलंबित, एक जुआरी ने की थी शिकायत

Fri, 01 Nov 2019 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
हमीरपुर में मझगवां क्षेत्र के मुस्कराखुर्द गांव के मेले में चल रहे जुए की फड़ में जुआरियों को गिरफ्तार कर जामा तलाशी में बरामद रुपये को हड़पने के मामले मेें पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई की है। सीओ से कराई गई जांच में मामले की पुष्टि होने पर थानाध्यक्ष व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। राजेशचंद्र त्रिपाठी को मझगवां थानाध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन


एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पिछले बुधवार को मझगवां थानाध्यक्ष बृजेश यादव, सिपाही अभिषेक सिंह व महिला आरक्षी पूजा थानाक्षेत्र के मुस्कराखुर्द गांव में चल रहे मेले में जुआ पकड़ने गए थे, जहां पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर करीब पांच हजार रुपये बरामद किए।

 
विज्ञापन

गिरफ्तार युवकों में से एक ने उनसे शिकायत की, जिसमें आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने उससे 58 हजार रुपये भी ले लिए और जुआ अधिनियम में उसका चालान कर दिया। एसपी ने बताया कि मामला गंभीर होने पर उन्होंने प्रकरण की जांच सीओ राठ मानिकचंद्र मिश्रा से करवाई।

जांच रिपोर्ट में आरोप की पुष्टि होने पर थानाध्यक्ष व दोनों सिपाहियों के निलंबन की कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जुआ आदि पकड़ते समय वीडियोग्राफी करें। मगर मझगवां थानाध्यक्ष ने ऐसा नहीं किया, जिससे शिकायतकर्ता को आरोप लगाने का मौका मिला।

बताया कि सुमेरपुर थानाध्यक्ष गिरेंद्रपाल सिंह को हटाकर उन्हें प्रभारी आईजीआरएस, शिकायत प्रकोष्ठ, एएचटीयू व वीआईपीसेल का प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव को सुमेरपुर थानाध्यक्ष बनाया है। ेसीओ राठ मानिकचंद्र मिश्र को सरीला क्षेत्र व सरीला सीओ शुभसूचित को राठ सर्किल का सीओ नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें