हमीरपुर में मझगवां क्षेत्र के मुस्कराखुर्द गांव के मेले में चल रहे जुए की फड़ में जुआरियों को गिरफ्तार कर जामा तलाशी में बरामद रुपये को हड़पने के मामले मेें पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई की है। सीओ से कराई गई जांच में मामले की पुष्टि होने पर थानाध्यक्ष व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। राजेशचंद्र त्रिपाठी को मझगवां थानाध्यक्ष बनाया गया है।
एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पिछले बुधवार को मझगवां थानाध्यक्ष बृजेश यादव, सिपाही अभिषेक सिंह व महिला आरक्षी पूजा थानाक्षेत्र के मुस्कराखुर्द गांव में चल रहे मेले में जुआ पकड़ने गए थे, जहां पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर करीब पांच हजार रुपये बरामद किए।